तेजरफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त चालक की गर्दन कटी , अस्पताल में हुई मौत

तेजरफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त चालक की गर्दन कटी , अस्पताल में हुई मौत

कुमार राजेश रायसेन-9425121540

बेगमगंज तहसील में ग्राम कुंडा से बेगमगंज आ रहे बाइक सवार व्यक्ति की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त तार फेंसिंग से टकराकर व्यक्ति की कटी गर्दन , इलाज के दौरान हुई मौत। पुलिस ने किया मामला दर्ज ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे ग्राम कुंडा निवासी 50 वर्षीय रामगोपाल शर्मा पिता मुरारी लाल शर्मा किसी काम से अपनी बाइक से बेगमगंज आ रहे थे। रास्ते में सुल्तानगंज -बेगमगंज सड़क पर ग्राम घोघरी के मोड़ पर अचानक उनकी तेजरफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त होकर उछलकर एक खेत की फेंसिंग में टकरा गई। बाइक सवार रामगोपाल शर्मा की कटीले तारों से टकराकर 80 प्रतिशत गर्दन कट गई ।
सूचना मिलने पर मौके पर उनके बड़े पुत्र रामजी शर्मा एवं पुलिस पहुंच गई थी जिन्होंने उन्हें सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया । इलाह के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के तीन पुत्र है। उनके ज्येष्ठ पुत्र पंडित रामजी शर्मा ने बताया कि वो मूलतः देवलापुर ( सुल्तानगंज ) के निवासी हैं और ग्राम कुंडा में अपने नाना के घर पर आकर रहने लगे हैं।
हाल निवास कुंडा ही है। उनके पिता बाइक लेकर सुबह घर से बेगमगंज जाने के लिए निकले थे। सुबक करीब 10 बजे उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली।
पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!