जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी हुए पुरस्कृत


रायसेन स्थित डाईड कार्यालय में आयोजित समारोह में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी ने जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए किए ओलिंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!