नगर पालिका में शौचालय निर्माण के भृष्टाचार पर कांग्रेस का प्रदर्शन

मप्र में रायसेन जिले को  शौचमुक्त को लेकर 2019 में तीसरा स्थान मिला था । बही भोजपुर विधानसभा की मंडीदीप नगर पालिका में शौचालय निर्माण को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है । करीब 90 लाख रु की लागत से बार्ड 8 और 12 शुलभ शौचालय का निर्माण किया गया है ।

नपा के शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, उपयंत्री पर सांठगांठ का आरोप

– कांग्रेस ने नपा कार्यालय में ढोल बजाकर सोये हुए अधिकारियों को जगाने का किया प्रयास।

– साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष पति राजेंद्र अग्रवाल का नपा मे हस्तशेप हो बंद 

औद्योगिक शहर में नगर पालिका द्वारा वार्ड 8 और 12 में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे सुलभ शौचालयों में गुणवत्ता की कमी और कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता नपा कार्यालय पहुंचे और ‘सोए हुए’ अधिकारियों को जगाने के लिए ढोल बजाकर हंगामा किया।प्रदर्शनकारियों ने नपा सीएमओ को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें वार्ड 8 एवं 12 के शौचालय निर्माण कार्यों में तकनीकी खामियों की बात कही गई है। कांग्रेस ने विशेष रूप से नपा उपयंत्री सतीश उजालिया पर निर्माण एजेंसी के साथ मिलीभगत कर घटिया सामग्री से काम कराने और व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि इन निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और जनता के पैसे की बर्बादी रोकी जाए।

उल्लेखनीय है कि दोपहर मेट्रो ने पहले ही इन शौचालयों में गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन को लेकर विस्तृत खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद कांग्रेस ने यह कदम उठाया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से दीपेश मारण, अनूप पाल, राममणी द्विवेदी, गणेश शर्मा, मनीष मालवीय, अशोक लोवंशी, वीरेंद्र मीणा, संजय राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!