50 गांवों से उमड़ी उम्मीद—सहयोगी फाउंडेशन के शिविर में 200 मरीजों की निःशुल्क जांच

50 गांवों से उमड़ी उम्मीद—सहयोगी फाउंडेशन के शिविर में 200 मरीजों की निःशुल्क जांच

रायसेन जिले के सुल्तानगंज अंतर्गत ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच सहयोगी फाउंडेशन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रामरसिया मेडिकल स्टोर परिसर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर में सुल्तानगंज सहित आसपास के करीब 50 गांवों से आए लगभग 200 मरीजों का पंजीयन कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच और परामर्श दिया गया।

सागर से पहुंचे अनुभवी डॉक्टरों ने दिनभर मरीजों की बारीकी से जांच की। मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. मनीष सराफ, नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र एस. चौहान सहित अन्य चिकित्सकों ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को आवश्यक सलाह दी और गंभीर बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।

फाउंडेशन के डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को घर के पास बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना संस्था का उद्देश्य है। भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में माधव सिंह, शिवम राजा, चंद्रभान यादव, यशपाल सिंह सहित अनेक नागरिकों का सहयोग रहा । शिविर ने न केवल इलाज, बल्कि जागरूकता का संदेश भी गांव-गांव तक पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!