रायसेन – पांच गिद्धों की रिहाई करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव ,रामकली गौ शाला का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रायसेन दौरा
शाम . 4.30 बजे पहुचेंगे हलाली डैम
स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
राम कली गौ शाला का कर सकते है भृमण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (सोमवार) दोपहर 4:30 बजे रायसेन वन मंडल के हलाली डैम वनक्षेत्र में पांच गिद्धों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ेंगे। इनमें एक सिनेरियस और चार लॉन्ग-बिल्ड गिद्ध शामिल हैं। इन गिद्धों को प्रदेश के विभिन्न जिलों से रेस्क्यू कर उपचार और पुनर्वास के बाद मुक्त किया जा रहा है।
लगभग डेढ़ साल के सिनेरियस गिद्ध (काला गिद्ध) को 19 दिसंबर 2025 को विदिशा जिले के सिरोंज से बचाया गया था। यह प्रजाति दुनिया के सबसे बड़े उड़ने वाले पक्षियों में से एक मानी जाती है और भारत में शीतकालीन आगंतुक के रूप में देखी जाती है।
