नारी शक्ति का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकली आशा मालवीय, दीवानगंज पहुंचीं।

नारी शक्ति का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकली आशा मालवीय, दीवानगंज पहुंचीं।

रिपोर्ट – राजेश रजक रायसेन – 94252121540

नारी शक्ति, देशभक्ति और अदम्य साहस का संदेश लेकर साइकिल से भारत यात्रा पर निकली राजगढ़ की आशा मालवीय गुरुवार शाम 7 बजे रायसेन जिले के सांची के दीवानगंज पहुंचीं।वे भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 से होते हुए यहां पहुंचीं और इसके बाद विदिशा के लिए रवाना हुईं।इस यात्रा के दौरान विशेष प्रोटोकॉल के तहत पुलिस वाहन अपने थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र की सीमा तक साथ चला,और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत कर उनके साहस की सराहना की।आशा मालवीय ने बताया कि उन्होंने यह साइकिल यात्रा 15 जनवरी को जयपुर से आर्मी डे के अवसर पर शुरू की थी,जो अरुणाचल प्रदेश तक जाएगी उनकी कुल यात्रा लगभग 7800 किलोमीटर की है, जिसमें से वे अब तक करीब 2800 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी हैं।उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और समाज में साहस व आत्मविश्वास का संदेश देना है।

दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, आरक्षक संदीप रघुवंशी सहित पुलिस टीम ने उनकी अगवानी की। वहीं बेरखेड़ी चौराहा से सलामतपुर और सांची थाना पुलिस ने उन्हें सुरक्षा के साथ अपनी सीमा तक पहुंचाया। आशा मालवीय ने बताया कि वे पहले भी करीब 60 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्राएं कर चुकी हैं और एक एथलीट भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!