नगर परिषद के उदयपुरा के कर्मचारियों को रिश्वत मामले में लोकायुक्त ने भोपाल में ट्रेप किया

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार विरोधी सख्त निर्देशों एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में भोपाल लोकायुक्त इकाई द्वारा की गई ट्रैप कार्यवाही
आवेदक: श्री जयंत चतुर्वेदी, पिता श्री नवीन चतुर्वेदी, निवासी गुड शेफर्ड कॉलोनी, कोलार रोड, भोपाल
फर्म: नवीन बिल्डकॉम
आरोपी:

  1. दीपांशु पटेरिया, पिता श्री कैलाश नारायण पटेरिया, उम्र 33 वर्ष, पद – उपयंत्री, नगर परिषद उदयपुरा, जिला रायसेन
  2. शंकर साहू, पद – सहायक ग्रेड-2, नगर परिषद उदयपुरा
    दिनांक: 28 अप्रैल 2026
    ट्रैप राशि: ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये)
    घटनास्थल: 6 नंबर हॉकर्स कॉर्नर के सामने, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के पास, भोपाल
    घटना का विवरण:
    आवेदक श्री जयंत चतुर्वेदी ‘नवीन बिल्डकॉम’ फर्म के संचालक हैं। फर्म द्वारा नगर परिषद उदयपुरा के अंतर्गत बस स्टैंड का सी.सी. निर्माण कार्य एवं मेन रोड पर सी.सी. रोड निर्माण कार्य किया गया था। उक्त कार्य के लिए फर्म की दो सिक्योरिटी डिपॉजिट (SD) नगर परिषद उदयपुरा में जमा थी।
    इन दोनों SD को रिलीज करने तथा अनुभव प्रमाण-पत्र जारी करने के एवज में नगर परिषद उदयपुरा में पदस्थ उपयंत्री दीपांशु पटेरिया एवं सहायक ग्रेड-2 शंकर साहू द्वारा आवेदक से ₹5,00,000/- रिश्वत की मांग की जा रही थी।
    आवेदक ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त भोपाल श्री दुर्गेश कुमार राठौर से की। उनके द्वारा गठित टीम ने दिनांक 28.04.2026 को आरोपी उपयंत्री दीपांशु पटेरिया को आवेदक से ₹2,00,000/- की रिश्वत लेते हुए 6 नंबर हॉकर्स कॉर्नर, भोपाल के सामने रंगे हाथ पकड़ा।
    आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा-7, 12 एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा-61 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    ट्रैप दल सदस्य: उप पुलिस अधीक्षक अजय मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, उप पुलिस निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले, प्रधान आरक्षक नेहा परदेसी, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, आरक्षक मनमोहन साहू, आरक्षक रविंद्र शर्मा, आरक्षक मनोज मांझी, आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!