कृषि मेला महोत्सव में कब और कहा आएंगे रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह – केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया

केंद्रीय कृषि मंत्री, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि महोत्सव मेला रायसेन में ग्यारह अप्रेल को ,रक्षा मंत्री एवं मप्र मुख्यमंत्री होंगे शामिल ।
रायसेन जिले में तीन दिवसीय कृषि महोत्सव मे ग्यारह अप्रेल को शामिल होगे ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह । बहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी रहेंगे शामिल । कार्यक्रम की समीक्षा और कृषि मेला प्रचार रथ को रवाना करने आये केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दी जानकारी कहा कि ग्यारह से तेरह अप्रेल तक चलेगा कृषि महोत्सव । केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ,आज रायसेन में दशहरा मैदान पहुंचकर आगामी , ग्यारह अप्रैल से तेरह अप्रैल दो हजार छब्बीस तक , आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कृषि महोत्सव में सम्मेलन ,प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र में किसानों को आमन्त्रित करने के लिए आज प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद उन्होंने रायसेन जिले के प्रबुद्ध लोगों एव सोशल मीडिया इन्फुलेंशर से बात कर कार्यक्रम में सहभागिता बनाने की अपील की जिसके बाद कृषि मंत्री ने अधिकारियों को कृषि मेला आयोजन हेतु तैयारियां पूर्ण करने, किसानों तक कृषि मेला आयोजन और उसके उद्देश्यों की जानकारी पहुंचाने, व्यापक प्रचार–प्रसार कराने के साथ ही  दिशा निर्देश दिए । इस अवसर पर जनप्रतिनिधी, केंद्र और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!