भूकंपपूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन

भूकंपपूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन

जिला जनसंपर्क –

मप्र में भूकंपपूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम अंतर्गत जिला रायसेन में भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन तथा ध्वस्त ढांचा, खोज एवं बचाव विषय पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नेतृत्व में 25 मार्च से 29 मार्च तक 05 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ। आपदा प्रबंध संस्थान, गृह विभाग म.प्र. शासन भोपाल से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय के मार्गदर्शन में ह्यूमन एण्ड नेचर डेव्हलपमेंट फाउंडडेशन द्वारा प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
वन परिसर रायसेन में आयोजित इस प्रशिक्षण में होमगार्ड सैनिक, एसडीआरएफ, पुलिस विभाग के जवान सहित स्कूल प्राचार्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में एसएलआर श्री राजेश राम, श्री उमेश तिवारी जिला सेनानी होमगार्ड, श्री जितेन्द्र दुबे राजस्व निरीक्षक, श्री देवीसिंह परते, श्री ए. खान प्लाटून कमांडर होमगार्ड , सिविल सर्जन आदि उपस्थित रहे।
प्रथम दिवस आपदा प्रबंध संस्थान भोपाल से आए तकनीकी विशेषज्ञ श्री अभिषेक मिश्रा , द्वतीय दिवस में श्री ख़ान द्प्लाटून कमांडेंट SDRF, तृतीय एवं चतुर्थ दिवस में इंजीनियर तुषार DMI भोपाल द्वारा प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदाओं का परिदृश्य एवं प्रबंधन, भूगर्भिक, भूकंप आपदाओं का परिचय, भूकंप प्रतिरोधी बुनियादी ढांचा, समुदायों को तैयार करना, क्या करें और क्या न करें, ध्वस्त संरचनाओं में खोज एवं बचाव, बाहरी कौशल संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!