
कुचवाड़ा सरपंच के जेठ की पुरानी रंजिश को लेकर भूतपूर्व सरपंच ने गोली मारकर की हत्या
रिपोर्ट – राजेश रजक रायसेन-9425121540
मप्र के रायसेन जिले के उदयपुरा थाने का मामला। 2023 में कुचवाड़ा के वर्तमान सरपंच पति जितेंद्र और उसके चचेरे भाई की हत्या कर दी थी । बही पुरानी रंजिश को लेकर भूतपूर्व सरपंच संतोष रघुवंशी ने अब सरपंच के जेठ रविन्द्र रघुवंशी की गोली मार कर हत्या कर दी है । वर्तमान सरपंच के पति ,देवर के बाद अब जेठ की हुई हत्या । पुलिस ने आरोपी संतोष रघुवंशी को किया गिरफ्तार ।खूनी रंजिश, 2023 में भी दो भाइयों का हुआ था कत्ल । रविन्द्र रघुवंशी शोरूम संचालक की गोली मारकर हत्या । रायसेन जिले के उदयपुरा थाना अंतर्गत ग्राम कुचवाड़ा में शनिवार रात आपसी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप अख्तियार कर लिया। खेत पर थ्रेसिंग का कार्य करा रहे 45 वर्षीय युवक रविंद्र रघुवंशी पिता श्यामसुंदर पटेल को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने बेहद करीब से रविंद्र के सीने में दाईं तरफ फायर किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो । मृतक ग्राम खरगोन में टीवीएस मोटरसाइकिल शोरूम का संचालक था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरतलब है कि रघुवंशी परिवार के लिए जून 2023 से शुरू हुआ मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मृत रविंद्र के छोटे भाई और सरपंच पति प्रमोद उर्फ जितेंद्र और चचेरे भाई विवेक रघुवंशी की भी 13 जून 2023 को विवाद के दौरान गोली लगने से मौत हुई थी। शनिवार रात की वारदात को भी उसी पुरानी रंजिश और घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों के अनुसार, रविंद्र पर कुछ महीने पहले थाला पेट्रोल पंप पर भी जानलेवा हमला हुआ था। उब हमलावर ने उन पर बंदुक तानी थी. लेकिन रविंद्र ने बहादुरी से बंदूक पकड़ ली थी और बाल-बाल बच गए थे। उस हमले का प्रकरण उदयपुरा थाने में दर्ज था , बावजूद इसके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को बरेली सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई हैं ।घटना की सूचना मिलते ही उदयपुरा टीआइ जयवंत सिंह काकोड़िया पुलिस बल के साथ कुरवाड़ा पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को गोस्टमार्टम के लिए बरेली अस्पताल की मर्क्युरी में रखा गया है।
