रायसेन मप्र – हिंदुस्तान जब इस्लामिक कंट्री नही तो इस्लामिक कंट्री की राह क्यों ? रायसेन में तोप से रोजा इफ्तार के खिलाफ हिन्दू संगठनों की हुंकार बोले इस्लामिक देशों का कानून हिदुस्तान में नही चलेगा ।हिन्दुओ ने कहा यह गजबा-ए-हिंद की मानसिकता है और ये हिंदुस्तान है इस्लामिक कंट्री नही जो भारत में तोप चले… दरअसल दो दिन पहले ईरान के समर्थन में तोप चलने को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था इसके बाद अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
हिन्दुओ ने कहा कि सरेआम प्रशासन की अनुमति के सहारे इस्लामिक सुपीरियर के नारों के बीच शरिया मानसिकता है..यह कहना है रायसेन के कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन देने आए 11 हिंदू संगठनों के लोगो का। जिन्होंने ज्ञापन में साफ कहा कि जिला प्रशासन कौन से नियम के तहत तोप का लायसेंस जारी करता है। अब जब विरोध प्रदर्शन सड़को पर दिखा तो प्रशासन पसोपेश में है कलेक्टर खुद अनुमति जारी कर रहे पर अब बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।
पूरे देश मे केवल रायसेन ही एक शहर है जहां नबाबी शासन काल से चली आ रही हैं तोप चलाने की परंपरा आज भी प्रशासन कायम रखे हुए हैं। जी हां सभी नियमों को नजरअंदाज कर जिला प्रशासन बकायदा एक महीने के लिए तोप का लायसेंस जारी करता है। देश के दिल मध्यप्रदेश में इस्लामी कानून कायम है..ईरान जैसे प्योर इस्लामिक देशों की पंरपरा रायसेन में लागू है…जैसे मुस्लिम कंट्री में तोप की आवाज के बाद रोजा इफ्तार होता वैसे ही एमपी में प्रशासनिक कानून कायम रखे हुए है।
आज रायसेन कलेक्ट्रेट में रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को हिन्दू संगठन ज्ञापन देकर कहा तोप के जरिये रोजा इफ्तार की पंरपरा पर पाबंदी लगाने की मांग की है..नारेबाजी के बीच हिन्दुओ ने आरोप लगाया कि इस्लामी और नबाबी पंरपरा पर पाबंदी लगाने की मांग की है…हिन्दुओ ने तोप वाली पंरपरा गजबा-ए हिंद की है …ये हिंदुस्तान है यंहा किसी कीमत पर इस्लामिक देशों का कानून कायम नही रहने देंगे..तोप बंद नहीं हुई तो यह आंदोलन प्रदेशव्यापी होगा ।
– राहुल परमार , हिंदूवादी नेता।
– रवि खत्री, अध्यक्ष हिंदू उत्सव समिति रायसेन।
– राजकुमार यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रायसेन।
रायसेन के किले केम्पस से तोप चलाने के शॉट्स की यह तस्वीरें युद्ध क्षेत्र से नही पर मानसिकता ईरान वाली है क्यों कि जो मुस्लिम युवको के वीडियो तोप चलाते हुए ईरान के साथ एलान आया उसने हिंदुओ को भड़का दिया…हालांकि अब ये आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं ये तोप साल भर प्रशासन रखता है बस साल में रमजान के एक माह के लिए बारूद साथ मुस्लिमो को सौंपी जाती है… रायसेन प्रशासन कुछ भी बोलने से बच रहा है…कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा गोल जबाब देते हुए कहा कि हिन्दुओ के ज्ञापन पर जांच कराएंगे… तोप की अनुमति को लेकर मचते तूफान पर अंजान बन रहे कलेक्टर…
